Watermelon(तरबूज) जूस के फायदे :

जूस पीने के अनेकों फायदे होते हैं। लेकिन हमलोग ज्यादातर फायदों से अपरिचित रहते हैं। 

मैं यहाँ पर अनेकों और अलग-अलग तरह के फायदे के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

Watermelon (तरबूज) का जूस 


गर्मियों के दिनों में तरबूज का जूस ज्यादा पीना चाहिए। क्योंकि इसमें 92% पानी की मात्रा और 6g(per 100 grams quantity ) शुगर होती है।



तरबूज के जूस के फायदे  :-

  • वजन कम करने में काफी सहायक होता है। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। उनको अपनी डाइट में तरबूज को जोड़ लेना चाहिए। 
  • तरबूज से तुरंत ऊर्जा(energy) मिलती है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट,खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स ( सोडियम,पोटेसियम) होते हैं।  
  • पानी की कमी कम करने में फायदा करता है। 
  • गठिया की बीमारी में लाभदायक होता है। 
  • किडनी की समस्या वाले मरीजों को तरबूज के जूस से बहुत फायदा मिलता है।  
  • इसको खली पेट भी पी सकते है। उससे विषैले पर्दाथ बाहर निकल जाते हैं। 
  • मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को तरबूज का जूस जरूर पीना चाहिए, साथ में काली मिर्च भी मिला ले। 
  • दिल के लिए तरबूज खाना या उसका जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकों पीने से क्लोस्ट्रॉल को रोकने मे  मदत मिलती है। 
  • कैंसर जैसी बीमारी को रोकने में तरबूज के जूस का बहुत फायदा मिलता है। 
  • रोग प्रतिरोधक छमता माजबूत होती है। क्योंकि इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। 
  • विटामिन बी 6 भी होता है ( विटामिन B 6 एंटीबॉडी का उत्पादन करने मदद करता है। )
  • एंटी-एजिंग यानि जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। 
  • चेहरा साफ़ होता है और कील मुहासें होने से रोकता है। 
  • कैलोरी,विटामिन सी ,वसा,कैल्शियम,पोटेसियम,प्रोटीन,मैग्रीसियम,विटामिन ए, सभी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पाया जाता है। 
  • आँखों को स्वस्थ तथा त्वचा की देखभाल रखता है। 

Note :- शुगर वाले मरीजों और गर्भवती महीलाओं को तरबूज या इसके जूस का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। 



Comments

Popular posts from this blog

Beetroot ( चुकंदर ) जूस के फायदे